कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की रिज व माल की सैर, सेल्फ़ी के लिए उमड़ी भीड़, कॉफी पी, माल रोड़ पर की खरीददारी।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला मेंछराबड़ा में अपने निजी आवास पर छुट्टियां मना रही हैं। कर्नाटका में प्रचंड जीत की खुशी मनाने के लिए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।चुनाव परिणाम आने से पहले सुबह प्रियंका जाखू हनुमान मन्दिर पहुंची थी

मीडिया से रूबरू होने के बाद प्रियंका गांधी सीधा रिज मैदान पर पहुंची जहां उन्होंने कॉफी हाउस तक पैदल मार्च किया। इस बीच में उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली और बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को निराश नहीं किया, किसी से गले मिली तो किसी के साथ सेल्फी खिंचवाई, प्रियंका गांधी रिज मैदान स्थित अपनी दादी इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने गई। साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भी पहुंची, उसके बाद इंडियन कॉफी हाउस में कॉफी का आनंद लिया।प्रियंका ने माल रोड़ में खरीददारी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *