आज मणिपुर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल-खरगे समेत शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद

Spread the love

दिल्ली: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज हिंसा प्रभावित मणिपुर से शुरू हो रही है। इसे लोकसभा चुनावों से पहले बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर ध्यान लोगों का केंद्रित करने की पार्टी की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों में 100 लोकसभा सीटों से गुजरेगी। मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को सीमित संख्या में लोगों के साथ यहां पैलेस मैदान से यात्रा को हरी झंडी दे दी है। पार्टी पहले इंफाल से यात्रा शुरू करने वाली थी लेकिन इसके लिए मंजूरी नहीं मिली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के शीर्ष नेता थौबल में मौजूद रहेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल रविवार को 11 बजे इंफाल पहुंचेंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इसका महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *