अब पंजाब में सस्‍ती होगी बिजली, राज्‍य सरकार ने खरीदा गोइंदवाल थर्मल प्लांट

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब सरकार ने गोइंदवाल साहब स्थित 540 मेगावाट के जीवीके कंपनी के थर्मल प्लांट को खरीद लिया है। पावरकॉम ने इसे 1080 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब इसका नाम गुरु अमर दास थर्मल प्लांट होगा।

इसको लेकर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह अब तक का सबसे सस्ता थर्मल प्लांट है इससे पहले चार निजी थर्मल प्लांट बिके हैं। जिनकी औसत कीमत 3 करोड़ से लेकर 4 करोड़ प्रति मेगावाट रही है जबकि पंजाब सरकार ने मात्र 6 साल पहले ही शुरू हुए थर्मल प्लांट को 2 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट के हिसाब से खरीद लिया है।

आप पर पंजाब के लोगों ने किया भरोसा- सीएम मान

मान ने कहा कि अब तक की पिछली सरकारें, सरकारी जमीनों, इमारत आदि को बेचने का काम करती रही है लेकिन 2022 में आई नई आम आदमी पार्टी पर पंजाब के लोगों ने भरोसा किया। हम उनके भरोसे पर खरे उतरते हुए इतनी बड़ी डील करने में कामयाब हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि यह थर्मल प्लांट कभी भी अपनी पूरी क्षमता पर नहीं चला है क्योंकि पिछली सरकारों ने ऐसे समझौते किए हुए थे कि जिसमें अगर थर्मल प्लांट नहीं चलता है तो पावरकाम को उसको भी पैसे देने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि पिछले 6 सालों में इस कंपनी को 1718 करोड दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *